खेकड़ा में रालोद सपा गठबंधन नहींं, संगीता धामा हैं सपा की अधिकृत प्रत्याशी , साईकिल के निशान पर लडेंगी चुनाव : सपा जिलाध्यक्ष

खेकड़ा में रालोद सपा गठबंधन नहींं, संगीता धामा हैं सपा की अधिकृत प्रत्याशी , साईकिल के निशान पर लडेंगी चुनाव : सपा जिलाध्यक्ष

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा। नगर पालिका चुनाव में नगर की निवर्तमान चेयरमेन संगीता धामा समाजवादी पार्टी के सिम्बल साइकिल के निशान पर ही चुनाव लड़ेंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेकड़ा में रालोद सपा गठबंधन नहींं है।

शुक्रवार को सपा का सिंबल साइकिल मिलने के बाद संगीता धामा के निवास पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव यादव ने कहा कि ,विकास के मुद्दों पर सपा फिर से चुनाव मैदान में हैं। पोस्टर विवाद पर कहा कि ,रालोद ने ही सपा सुप्रीम अखिलेश यादव का पोस्टर अपने प्रचार में लगाया था, हमने रालोद सुप्रीम जयंत चौधरी का फोटो नहीं लगाया, ऐसे में वे लोग भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। खेकड़ा में कोई गठबंधन नहीं है। समाजवादी पार्टी अपने दम पर यहां चुनाव लडेगी। 

इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, जितेन्द्र यादव, अंकुर धामा, अंकित धामा आदि मौजूद रहे।