ब्राह्मण समाज के साथ ही प्रत्येक समाज की महिलाओं को अधिकारों के लिये जागरूक करना उद्देश्य : रेखा शर्मा

ब्राह्मण समाज के साथ ही प्रत्येक समाज की महिलाओं को अधिकारों के लिये जागरूक करना उद्देश्य : रेखा शर्मा

संवाददाता नीतीश कौशिक

खेकड़ा । नगर के श्री राम वाटिका में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत रेखा शर्मा ने समारोह पूर्वक शपथ लेने के साथ ही कहा कि , ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना जरूरी है,इसके लिए सतत् प्रयास होंगे।समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ,प्राचार्य डॉ मीनाक्षी मिश्रा ,नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित करते हुए किया।राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा ने नव मनोनीत अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि, ब्राह्मण समाज सभी समाजों का सिरमौर है ,वह सभी समाज के वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि ,17 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रीय ब्राह्मण आयोग गठन की मांग की जाएगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में बदरी खेड़ा इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ मनीषा मिश्रा ने कहा कि, महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा ,तभी सुंदर और सभ्य समाज का निर्माण संभव है।

समारोह का संचालन नगर महामंत्री आशु शर्मा और नगरअध्यक्ष उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में अतिथियों को पटका, तुलसी माला, पहनाकर संजय शर्मा, प्रेस प्रवक्ता एड जगत सिंह कौशिक , महामंत्री आशु शर्मा, अध्यक्ष उमेश शर्मा ने अभिनंदन किया।समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कौशिक, सुशील शर्मा मवीकला, सुनील शर्मा ललियाना, धर्मपाल शर्मा, ब्रह्मपाल शर्मा, संजय शर्मा, सत्यपाल दरोगा जी बसी, राजीव शर्मा बिजरोल, प्रियांशु शर्मा, देवेंद्र शर्मा,देवी शरण शर्मा  सुनहैरा, आशीष शर्मा मंगल सेन शर्मा सराय अध्यक्ष, एडवोकेट जगत सिंह कौशिक, आशु शर्मा, अंकित शर्मा, नाथूराम शर्मा, महामंत्री आशु शर्मा, संजय शर्मा, शिवानी, प्रिया ,रजनी, सरिता, सरिता ,सुनीता ,कविता अनीता, आशीष शर्मा गजे सिंह जितेंद्र शर्मा, ओम दत्त शर्मा आदि ने नव मनोनीत अध्यक्षा को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।