मन, आत्मा, बुद्धि और शरीर की एकसूत्रता से लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित: सुखबीर गठीना

मन, आत्मा, बुद्धि और शरीर की एकसूत्रता से लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित: सुखबीर गठीना

••ग्वालीखेड़ा के संस्कृत महाविद्यालय में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

•• 101 प्रतिभाओं में एसीपी, इंजीनियर, लेफ्टिनेंट व वैज्ञानिक भी

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली ।ग्वालीखेड़ा के श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने किया। उन्होंने कहा कि, जहां नारी प्रतिभाओं व श्रेष्ठ पुरुषों का सम्मान होता है ,वह क्षेत्र हमेशा खुशहाल रहता है। अच्छे संस्कारों व प्राचीन ऋषि संस्कृति को आत्मसात् करने से समाज जागृत होगा। कहा कि, जिसका मन, आत्मा, बुद्धि व शरीर एक सूत्र में केंद्रित हैं, उसे लक्ष्य की प्राप्ति जरूर होगी। 

दिल्ली पूसा में वैज्ञानिक डा आदर्श मोघा ने कहा कि ,खानपान सात्विक हो, कर्म श्रेष्ठ हो ,तो जीवन सुखमय बनेगा। दिल्ली राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेंद्र सिंह मोघा ने कहा कि, सकारात्मक प्रयास से सफलता मिलती है। श्रेष्ठ कर्म और पुरुषार्थ से भाग्य बदल सकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष हरख्याल शास्त्री, मा विनोद आर्य, राजेंद्र प्रधान, श्रीनिवास, प्रह्लाद सिंह, शिक्षाविद धर्मपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। 

छात्र छात्राओं ने संस्कृत भाषा में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, काव्य पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में लेफ्टिनेंट बने शिवा पंवार, वैज्ञानिक डा आदर्श मोघा, एसीपी डा राकेश कुमार, इंजी अतुल पंवार, नीट में चयनित खुशी मोघा, दिल्ली सीएम से सम्मानित चिकित्सक डॉ सुनीता मोघा,अमेरिका से शोधार्थी डा अजय प्रताप, कस्टम आफिसर आशीष कुमार, निखिल कुमार, सीएचओ नीशु, शिक्षिका मानसी सहित विभिन्न क्षेत्रों की 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 

मास्टर सतेंद्र मोघा के संचालन में हुए समारोह में संस्था प्रबंधक डा महंत साधुराम स्वामी, प्राचार्य ब्रजमोहन शर्मा, श्रवण स्वामी, मनोज आर्य, अमरेश शास्त्री, सोहनपाल राणा, मुकेश कुमार वर्मा, सुधीर राजपूत, रामनिवास आर्य, डा‌ राजपाल सिंह, मनोज प्रधान, संजय, खुशीराम, विक्रम सिंह, गिरवर सिंह, नरेंद्र राजपूत, मनीष मोघा, सागर तोमर, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।