उद्यान मंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति, लालगंज का किया औचक निरीक्षण मण्डी में गन्दगी, शौचालय गन्दे होने पर व्यक्त किया रोष

उद्यान मंत्री ने राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति, लालगंज का किया औचक निरीक्षण मण्डी में गन्दगी, शौचालय गन्दे होने पर व्यक्त किया रोष

15 दिवस में मण्डी को साफ-सुथरा एवं आम जन, कृषक एवं व्यापारियों को मूलभूत सुविधा प्रदान किये जाने के निर्देश

रायबरेली 12 नवम्बर,प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश तथा कृषि निर्यात

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गतदिवस जनपद रायबरेली की राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति, लालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डी में गन्दगी व शौचालय गन्दे होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मण्डी सचिव को मण्डी परिसर में साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के निर्देश दिये गये।  

   मा0 मंत्री ने कार्यालय के उपस्थिति पंजिका को देखा। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने व्यापारियों की पेय जल की समस्या के निदान के लिए भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने आवक-जावक से सम्बन्धित पंजिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने मण्डी सचिव को 15 दिवस में मण्डी को साफ-सुथरा एवं आम जन, कृषक एवं व्यापारियों को मूलभूत सुविधा प्रदान किये जाने के निर्देश दिए।