विधायक ने जनपद के 08 चयनित स्टाफ नर्सों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

विधायक ने जनपद के 08 चयनित स्टाफ नर्सों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

प्रदेश सरकार नवयुवकों/नवयुवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध-विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे

प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान हेतु कटिबद्ध - जिलाधिकारी गौरांग राठी

भदोही ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को लोक भवन, लखनऊ में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। उक्त कार्यक्रम का जनपद में कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 सभागार में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जनपद के 08 स्टाफ नर्स क्रमशः कु. कंचन, सोनी शर्मा, राधिका मौर्या, कुमारी सविता देवी, वीनस मौर्या,सोमा राही, अंशु मौर्य एवं अनामिका को मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की गई । नियुक्ति पत्र पाकर स्टाफ नर्सों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

    इस अवसर पर मा0 विधायक ने स्टाफ नर्सो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार नवयुवकों/नवयुवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से भर्ती हो रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ नर्सो का चयन किया गया है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लायी जा सकेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।  

      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश में पारदर्शी तरीके से स्टाफ नर्सो की नियुक्ति की गई है। सुचिता एवं पारदर्शी ढंग से यथा योग्य लोगों की नियुक्ति की गई। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। 

      इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।