चित्रकूट: स्वयंसेवी संस्था द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हक और अधिकारों की जानकारी दी गयी। 

चित्रकूट: स्वयंसेवी संस्था द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हक और अधिकारों की जानकारी दी गयी। 

   सदर ब्लाक के बनकट नई दुनिया में आयोजित गोष्ठी में उम्मीद फाउंडेशन की ट्रस्टी संतोष देवी ने कहा कि संविधान के जरिए ही देश की कानून का पालन होता है। साथ ही लोगों को आजाद देश के आजाद नागरिक होने की भावना का अहसास होता है। संविधान से मिले मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी समाज के प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए। हक, अधिकार और कानून की जानकारी रखने वाला ही शोषण के विरूद्ध संघर्ष कर सकता है। समाजसेविका सहरोज फातिमा, अनुराधा, प्रियंका, आर्यन, नेहा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संविधान के महत्व की जानकारी दी। 

   इस मौके पर लीगल एण्ड डिफेंसिल काउंसिल सिस्टम के चीफ गया प्रसाद, योगेन्द्र, अधिवक्ता रामकृष्ण, सभासद ओंकार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नथिया देवी, सामाजिक कार्यकर्ता तीरथ प्रसाद, संगठन अध्यक्ष सोना देवी आदि मौजूद रहे।