चित्रकूट -पीएम मोदी साकार कर रहे विकसित भारत का सपना- अग्रवाल।

चित्रकूट -पीएम मोदी साकार कर रहे विकसित भारत का सपना- अग्रवाल।

भारत संकल्प यात्रा के शिवरामपुर मंडल के मैनहाई ग्राम पंचायत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सरकार जनता की सरकार है। पीएम मोदी जनता की उम्मीद और विश्वास है। जनता के सहयोग और स्नेह से ही पीएम मोदी विकसित भारत का सपना साकार कर रहे है। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल वैन के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को एलसीडी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। साथ ही स्टाल लगाकर आम जनमानस की समस्याओं का निदान भी किया जाता है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंत्री घनश्याम पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन प्राथमिकता से किया जा रहा है। पात्रता के अनुरूप सभी लोग इनका लाभ उठाएं। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक श्रीधर त्रिपाठी, अध्यक्ष धर्मेन्द्र, जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, रमेश कुशवाहा, बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।