चित्रकूट-भाजपा ने मनाई स्व कल्याण सिंह की जयंती और डाॅ मुरलीमनोहर जोषी का जन्मदिन।

चित्रकूट-भाजपा ने मनाई स्व कल्याण सिंह की जयंती और डाॅ मुरलीमनोहर जोषी का जन्मदिन।

चित्रकूट: चित्रकूट भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन्मजंयती व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  

    बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश में आज स्व कल्याण सिंह की जयंती और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। आज स्व कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता याद को करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी के दीर्घायु होने की कामना करते है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के त्याग को हम सभी याद करते है। बावरी मस्जिद के विध्वंस के बाद स्व कल्याण सिंह ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था, उनके त्याग का ही परिणाम है कि आज राममंदिर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी ने यात्रा निकालकर जम्मू-कश्मीर के लाल चैक मे झंडा फहराने का काम किया था। आज उन्ही के इस यात्रा का परिणाम है की जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म हुयी है। 

   जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि देश के गुलामी के समय पैदा हुये दोनों नेताओ ने देश के गुलामी का दौर देखा था। इसलिए दोनों में राष्ट्रवाद कूट कूट कर भरा था। मुरलीमनोहर जोशी व स्व कल्याण सिंह दोनों योगी है। स्व कल्याण सिंह का मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल बहुत ही स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। उन्होनंे कहा कि मुरलीमनोहर जोशी ने केन्द्र सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग को बहुत ही कुशलता से चलाते हुये देश मे बहुत से स्वर्णिम कार्य किये। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि स्व कल्याण सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी का पार्टी को बढाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर है, इसमें दोनों नेताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी एक अच्छे नेता के साथ एक अनुभवी प्रोफेसर रहे है। इसी तरह स्व कल्याण सिंह एक कुशल राजनेता के रुप मे जाने जाते है।

  इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, नगर पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, पहाड़ी सुशील द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आनन्द त्रिपाठी बब्बू भैया, दिनेश तिवारी, रामदयाल त्रिपाठी, जयप्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, अंजू वर्मा, अश्वनी अवस्थी, दिनेश पटेल, सुरेश अनुरागी, दिब्या त्रिपाठी, हीरो मिश्रा, लवलेश निषाद, आभेष मिश्रा, आशीष पांडेय, संजय पांडेय, अर्चना सिंह, मोहित मिश्रा, प्रेमलाल बाल्मीक, घनश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।