भाकियू भानु के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व सूबेदार मनजीत सिंह का जोरदार स्वागत

गढ़मुक्तेश्वर
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष कोशिंदर गुर्जर को भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय महासचिव डा राजेंद्र सिंह औलख राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष इरकान चौधरी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गांव देवली में पहुंचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कोशिंदर गुर्जर का जोरदार स्वागत किया गया और भारतीय सेना से रिटायर होकर आए मनजीत सिंह का भी ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कोशिंदर गुर्जर ने कहा किसानों की समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने प्राथमिकता के आधार पर रखकर निस्तारण कराने का काम किया जाएगा किसी भी किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा किसान को गन्ने का पेमेंट समय से नहीं किया किसानों को गन्ने का पेमेंट दिलाने के लिए समय-समय पर आंदोलन भी किया जाएगा और बिजली विभाग के द्वारा किसानों का शोषण करने नहीं दिया जाएगा
इस अवसर पर
व्रजपाल सुबेदार मनजीत युवा जिलाध्यक्ष सुन्दर छतनोरा विरजपाल नेता रेखा अध्यक्ष दीपक प्रधान योगेश तंवर सुधीर विधुडी आदेश गुज़र बिल्लू झडीना राजबल अमित अजीत रविन्द्र आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे