थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व कवच टीम द्वारा,10  ग्राम  ब्राउन शुगर बरामद किया गिरफ्तार

थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व कवच टीम द्वारा,10  ग्राम  ब्राउन शुगर बरामद किया  गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी


लखीमपुर खीरी संवाददाता तौहिद ख़ान

 
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.03.2024 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस व कवच टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मार्डन स्कूल के सामने खजुरिया रोड पर बह्दग्राम खजुरिया से अभियुक्त नानक सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी टीला नं0 4 मजरा बमनपुर भगीरथ थाना हजारा पीलीभीत को 10 ग्राम बाऊन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना सम्पूर्णानगर पर मु0अ0स0 95/2024 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरामदगीः-
10 ग्राम बाऊन शुगर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 संजीव कुमार तोमर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी 
2 हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी 
3.हे0का0 मेघनाथ यादव थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी
4.हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी 
5 का0 नरेन्द्र कुमार यादव थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी

कवच सेल टीम का विवरण
1.कवच सेल प्रभारी उ0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव  
2.हे0का0 वशीम
3.का0 ललित 
4.का0 विक्रान्त चौधरी