राजापुर (चित्रकूट) ढाबे में खाना खा रहे दो शख्सों पर हुआ जानलेवा हमला।

पीड़ित ने खुद को ढाबे के ही एक कमरें में बंद कर के बचायी अपनी जान।


प्राप्त जानकारी के अनुशार सप्पू सिंह उर्फ रावेन्द्र सिंह पुत्र रामनरायण सिंह निवासी साहपुर थाना महेवाघट, कौशांबी व अमित मिश्रा पुत्र अश्वनी  मिश्रा निवासी साहपुर थाना महेवा घाट , कौशांबी देर रात करीब 9:30 बजे के दरम्यान जयसवाल ढाबा राजापुर में बैठकर खाना खा रहे थे उसी दौरान थाना महेवा घाट के हिस्ट्रीशीटर चंचल सिंह उर्फ रामसागर सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी निगहा थाना महेवा घाट कौशांबी और दीपक सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी निगहा थाना महेवा घाट कौशांबी अचानक से आए और लाठी और हांकियों से पीड़ितों पर टूट पड़े जिसमें सप्पू सिंह उर्फ रावेद्र सिंह बुरी तरह से जख्मी हुए और अपनी जान बचाते हुए अपने आपको धाबे के ही एक कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई तथा अमित मिश्रा वह भी अपनी जान बचाते हुए जगह से फरार हो गए  बड़ी मुश्किल से दोनों पीड़ितों ने अपनी जान बचाई।
हमलावरों ने दोनों को ना पाते हुए गाली गलौज करने लगे और उनकी गाड़ी UP81BD6245 को बुरी तरह से तोड़ दिया।
किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पीड़ितों ने राजापुर थाने मे तहरीर दी है।
अब देखना ये है की जिले की तेज तर्रार पुलिसकर्मी इस पूरे घटनाक्रम को किस तरीके से संग्यान में लेते हैं और ऐसे गुंडो के विरूद्ध क्या कार्यवाही होगी।।

ब्यूरो रिपोर्ट-रामेंद्र सिंह
Upno1news