जंगे आजादी के अमर शहीद ठा रोशन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि व गोष्ठी

जंगे आजादी के अमर शहीद ठा रोशन सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि व गोष्ठी

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत | महान क्रान्तिकारी अमर शहीद ठा रोशन सिंह की जयन्ती पर आज राष्ट्र वन्दना मिशन द्वारा भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला बताया।

आर्य भवन पर आयोजित गोष्ठी में  राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक एड देवेन्द्र आर्य ने कहा कि, शाहजहांपुर के नाबादा गांव में ठा जंगी सिंह के परिवार में 22 जनवरी सन 1892 में जन्में ठा रोशन सिंह काकोरी कांड के हीरो में सबसे बडे तथा सर्वाधिक बलवान होने के साथ ही अचूक निशाने बाज भी थे। वे उन सच्चे देशभक्तों में से एक थे ,जिन्होंने अपने खून की अन्तिम बूंद भी भारत माता को भेंट चढा दी। 

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पं राधेश्याम शर्मा ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ।19 दिसम्बर 1927 को इस महामानव को इलाहाबाद की मलाका जेल में फांसी दे दी गई थी। इन्होंने फांसी के फन्दे को हंसते हंसते गले में डालते हुए गायत्री मन्त्र का पाठ करते हुए  कहा था,"जिन्दगी ज़िन्दा दिली को जान ए रोशन ,यहाँ वरना कितने मरते हैं और पैदा होते जाते हैं"।

इस मौके पर समाजसेवी करतार सिंह आर्य,महेंद्र सिंह मैनेजर, जयप्रकाश धामा, ठा यशवीर सिंह एडवोकेट, प्रधान ठा अजयवीर सिंह आदि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।