मंत्री राकेश सचान को दूध मलाई ! फँसेंगे उद्योग विभाग के कई कर्मचारी व अधिकारी

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को औद्योगिक क्षेत्र मे प्लाट आवंटन के प्रति योगी सरकार अब पूर्णं एक्शन मूड में है।कई बड़े अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने के संभावना है।

मंत्री राकेश सचान को दूध मलाई ! फँसेंगे उद्योग विभाग के कई कर्मचारी व अधिकारी

ब्यूरो महेंद्र राज

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के फतेहपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में 72 प्लाटों के खुलासे के बाद उद्योग विभाग के अफसरों पर तलवार लटक गई है।योगी सरकार इन अफसरों पर सख्त हो गई है।

प्लाट आवंटन में फंसे उद्योग विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की विभागीय जांच शुरू हो गई है।पिछले दस साल में फतेहपुर में तैनात रहे सभी अफसरों व कर्मचारियों के खातों की जांच की जा रही है।देखा जा रहा है कि कितने अफसरों ने पिछले दस साल में अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है।बताते चलें कि पांच साल में हर अफसर को अपनी संपत्ति की जानकारी सरकार को देना आवश्यक है। इसके लिए एक निर्धारित फार्मेट है जिसे भर कर आनलाइन जमा करना पड़ता है।अब इस दायरे में कर्मचारी भी आ गए हैं।2012 से वर्ष 2023 तक की अवधि में तैनात अधिकारियों द्वारा घोषित हलफनामों की जांच होगी।खास कर फार्मेट में छोड़े गए (रिक्त) बिंदुओं पर पर फोकस किया जाएगा।इसके अलावा पिछले दस वर्षों में नव धनाड्य बने अफसर भी जांच के घेरे में  हैं।कम से कम 11अधिकारियों और कर्मचारियों की फाइलें तैयार की गई हैं।