महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर ही देश के आदर्श और चरित्रवान युवाओं में ही भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने की सामर्थ्य : योगेश धामा

महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर ही देश के आदर्श और चरित्रवान युवाओं में ही भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने की सामर्थ्य : योगेश धामा

अग्रवाल मंडी टटीरी में शुरू हुआ चरित्र निर्माण शिविर, 25 दिसंबर को होगा समापन

संवाददाता नीतीश कौशिक


बागपत | महर्षि स्वामी दयानंद बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र प्रगति की वसुधैव कुटुंबकम् की बहुमुखी प्रतिभा के सहारे विश्व गुरु बनने का स्वप्न पूरा करेगा |आर्य समाज मंदिर अग्रवाल मंडी टटीरी में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का उद्घाटन बागपत विधायक योगेश धामा  ने वेद मंत्रोच्चार करते हुए कहा कि, चरित्रवान युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं तथा ऐसे युवाओं को ही जीवन में प्रगति के लिए सत्य निष्ठा से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है |

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली ने कहा कि, राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का विशेष योगदान है आर्य समाज के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में अपने जीवन की आहुति दी हैं | स्वामी श्रद्धानंद ,लाला लाजपत राय ,भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद आदि सभी ने आर्य समाज की प्रेरणा से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया |

 सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला गुर्जर सभा के अध्यक्ष करतार आर्य ने कहा ,महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर ही चरित्रवान्, दुनिया के लिए आदर्श राष्ट्र का निर्माण हो सकता है | कहा कि, आर्य समाज ने ही सर्वप्रथम देश में आजादी की अलख जगाई थी और अपना जीवन देश से पाखंड को खत्म करने और स्वदेशी राज्य की अलख जगाने में आहूत  कर दिया था |

कार्यक्रम का संचालन करते हुए आर्य समाज के संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा, युवा आर्य समाज से जुड़कर जीवन निर्माण करें तथा राष्ट्रकी प्रगति में सहयोग करें |  इस अवसर पर आर्य वीर दल के शिक्षक मनोज आर्य एवं आर्य भूषण आर्य एवं शिक्षक जयराम आर्य ने 60 युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि, योग द्वारा शरीर स्वस्थ एवं निरोगी रहता है |नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित  करते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया |

 इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला मंत्री मनोज आर्य ने यज्ञ की महत्ता बताई आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल उप प्रधान श्रीपाल आर्य एवं सतीश जिंदल पवन शर्मा प्रियंका आर्य हेमकांत शर्मा प्रमोद आर्य चौधरी जयपाल सिंह कोषाध्यक्ष  मनीष जिंदल सुनील कुमार रणबीर सिंह अशोक अग्रवाल एडवोकेट विक्रम आर्य नेवला समाजसेवी अनिल गांधी आदि ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया | शिविर 25 दिसंबर को वैदिक विद्वान राधेश्याम आर्य की पुण्यतिथि तक जारी रहेगा |