परीक्षितगढ़ महोत्सव में पहुंची रामसहाय कॉलेज की प्रबुद्ध टीम परीक्षितगढ़ दर्शन प्रदर्शनी का विशाल आयोजन पुरुष संस्थान के अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने किया फीता काटकर उद्घाटन

परीक्षितगढ़ महोत्सव में पहुंची रामसहाय कॉलेज की प्रबुद्ध टीम     परीक्षितगढ़ दर्शन प्रदर्शनी का विशाल आयोजन पुरुष संस्थान के अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने किया फीता काटकर उद्घाटन

ब्यूरो प्रवीण उपाध्याय 

अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में नगर में चल रहे परीक्षितगढ़ महोत्सव में आज मेरठ दर्शन हेरिटेज बस द्वारा मेरठ के राम सहाय कॉलेज परिवार एवं प्रबुद्ध समाज सेवी संस्थान के पदाधिकारी एवं मेरठ के गणमान्य लोग नगर के गांधारी सरोवर पर पहुंचे जहां अखिल विद्या समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया वही परीक्षितगढ़ दर्शन प्रदर्शनी का विशाल आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन रामसहाय कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रबुद्ध संस्थान के अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने फीता काटकर किया उन्होंने कहा कि अखिल विद्या समिति परीक्षितगढ़ को पर्यटक नगरी के रूप में विकसित कर रही है जिसके लिए परीक्षितगढ़ महोत्सव का विशाल आयोजन किया जाता है जिसके लिए अखिल विद्या समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं प्रबुद्ध इस महोत्सव के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है और पूर्ण सहयोग करेगा। समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने परीक्षितगढ़ के इतिहास के बारे में जानकारी दी वहीं नगर व क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में परीक्षितगढ़ दर्शन प्रदर्शनी के माध्यम से विशेष जानकारी दी वही यहां के क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बताया प्रधानाचार्य सुखनंदन त्यागी ने रामसहाय कॉलेज की टीम का परिचय कराया परीक्षितगढ़ महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष पूनम रुहेला ने बताया कि परीक्षितगढ़ महोत्सव में सोमवार को परीक्षितगढ़ पर्यटन के लिए नगर के सुभाष चौक में मानव श्रंखला बनाई जाएगी इस अवसर पर मेरठ दर्शन हेरिटेज के पथ प्रदर्शक सुनील शर्मा, अनीता त्यागी, अंजलि, अनुराधा शर्मा, मंजू शर्मा,

स्वाति चौधरी, सुषमा देवी मा श्याम सिंह मालवार,राम अवतार नागर, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र शर्मा, जगमोहन लाल मित्तल,सन्तराम सैनी, डॉ अमित वर्मा, रामगोपाल शर्मा,जितेंद्र चौधरी राजू गुर्जर आदि उपस्थित रहे।