छाता ब्लॉक के ग्राम खायरा में बीकेयू टिकैत का सदस्यता अभियान चलाया गया

छाता ब्लॉक के ग्राम खायरा में बीकेयू टिकैत का सदस्यता अभियान चलाया गया

 ब्यूरो रिपोर्ट अनिल चौधरी

अभियान के दौरान प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद 

मथुरा।

      जनपद मथुरा के छाता ब्लॉक के गांव खायरा में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में प्रदेश स्तर तक के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर गांव के किसानों ने किसानों के विभिन्न बिंदुओं पर मौजूद पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिसमें रजवाहो से निकलने वाला पानी फैक्ट्रियों के गंदे ओर प्रदूषित पानी के आने के कारण दूषित हो रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के परिणाम देखे जा रहे हैं। किसानों ने गन्ना मिल पर भी सभी पदाधिकारियों के सम्मुख चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि किसानों के लिए गन्ना मिल का चालू होना अतिआवश्यक है। जिसे लेकर के प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार ने किसानों की समस्याओं का अविलंब निस्तारण करने हेतु जनपद मथुरा में एक बहुत बड़े आंदोलन की बात कही, क्योंकि किसानों के प्रति मथुरा प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है, जिसे जगाने के लिए सभी किसानों को एक नजर खेत की मेड पर और एक नजर मथुरा प्रशासन पर रखनी होगी अगर किसानों का भला करना है तो प्रशासन से अपना हक लेने के लिए संघर्ष करना होगा, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल महासचिव जगदीश परिहार, काना प्रधान चंद्रपाल राजकुमार नयन योगेश शर्मा रघुवीर, मास्टर बृजमोहन शर्मा, श्याम सुंदर पांडे, राजेंद्र प्रसाद, प्रभु दयाल दशरथ वकील साहब, बृजेश गोस्वामी, देवकीनंदन सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।