बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भाजपायों की बहसूमा में बैठक आयोजित।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भाजपायों की बहसूमा में बैठक आयोजित।


बहसूमा परविंद्र कुमार जैन। भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बहसूमा में ज्ञान श्री कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान व संचालन महामंत्री अतुल भाटी ने किया।जिसमें जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अभियान संजीव बंसल जिला, विधानसभा  संयोजक अभियान रामगोपाल त्यागी, मंडल अध्यक्ष मवाना पूर्वी सतेंद्र काकरान, महामंत्री अतुल भाटी आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की गई जिसमें लगभग 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अभियान संजीव बंसल ने कहां की जब हमारा बूथ सशक्त होगा तभी हम चुनाव जीत सकते हैं बिना बूथ  सशक्तिकरण के किसी भी चुनाव को जीतना संभव नहीं है। विधानसभा सभा संयोजक रामगोपाल त्यागी ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी है हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हमारा हर कार्य कर्ता देव तुल्य हैं और प्रत्येक देव तुल्य कार्यकर्ता ही बूथ को सशक्त करता है। वही मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान ने बताया कि बैठक में विस्तारक व संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है और उन्हें उनके कार्यभार के बारे में बताया गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अभियान संजीव बंसल, विधानसभा संयोजक अभियान रामगोपाल त्यागी, मंडल महामंत्री अतुल भाटी, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र काकरान, सुरेंद्र मुखिया गुरुवचन सिंह प्रधान, परविंदर देशवाल, अर्जुन देशवाल, राजेंद्र त्यागी, राजीव चौधरी,मयंक गुप्ता संजीव कुमार, रविंद्र सिंह पूर्व प्रधान, अंकुर गुप्ता, सुरेंद्रपाल प्रधान, विजय पाल त्यागी, विजयपाल शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।