संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई


मवाना इसरार अंसारी। नगर में शुक्रवार को संविधान रचित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर अंबेडकर पार्क में श्री 108 प्रेम नाथ योगी जी महाराज की अध्यक्षता में सर्वप्रथम बुद्ध वंदना प्रारंभ की गई इसके पश्चात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर माल्यार्पण किया गया। बता दें कि नगर में शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सुधार समिति के तत्वधान में समिति अध्यक्ष विनोद जाटव की अध्यक्षता में संविधान रचित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हस्तिनापुर विधायक एवं बाढ़ नियंत्रण जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।  शोभा यात्रा मवाना तहसील मैदान से शुरू होते हुए रामबाग के सामने को होकर सुभाष चौक से होते हुए गोल मार्केट से प्रिया टॉकीज गाहडों वाले चौक से होते हुए मनिहारों वाली मस्जिद से दयानंद बाजार से सुभाष बाजार होते हुए अंबेडकर पार्क मवाना में संपन्न हुई इस दौरान शोभायात्रा का सुभाष चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद जाटव ने की शोभायात्रा में लगभग 80 वालंटियर बनाए गए जिन्होंने शोभा यात्रा को सुचारू रूप से भव्य तरीके से निकालने में सहयोग किया शोभायात्रा में मोहित जाटव उपाध्यक्ष संजीव गौतम सचिव मास्टर रवि कोषाध्यक्ष रविंद्र कार्ड वाले ऑडिटर अनुज उर्फ जैकी कोऑर्डिनेटर हितेश डिकोली सलाहकार प्रेमराज निवेश कार्यालय प्रभारी आदेश वर्मा संगठन मंत्री अजीत भाई गोलू भाई उप कोषाध्यक्ष श्री जयचंद फौजी संरक्षक मास्टर सारण वीर विजेंद्र सेवक सुशील कुमार मीडिया प्रभारी अंकित भाई बाबू पहलाद सिंह मैनेजर साहब सतपाल प्रधान सतीश कुमार बिजेंदर लेखपाल मास्टर गजेंद्र सिंह मास्टर रतन सिंह मास्टर ओमप्रकाश आदि लोग शोभायात्रा में उपस्थित रहेंगे