मेरठ परिवहन कार्यालय में फैले व्यापक भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों के सम्बन्ध में धरना।

मेरठ परिवहन कार्यालय में फैले व्यापक भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों के सम्बन्ध में धरना।

मेरठ- परिवहन कार्यालय मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और आरटीओ साहब को ज्ञापन दिया। छात्र नेता शशीकान्त गौतम ने बताया कि परिवहन कार्यालय में दलालों का कब्जा है। और एनओसी जारी करने व एनओसी रद्द करने, वाहन नाम कराने व अन्य कार्यों के लिए अवैध वसूली की जाती है। अगर कोई व्यक्ति सीधा कार्यालय अपना कार्य कराने आता है तो उसको कागज के नाम पर व अन्य तरीकों से परेशान किया जाता है। और परेशान व्यक्ति आपके अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्यालय में छोड़े गए दलालों से मजबूरन सम्पर्क करता है जिससे काम कराने के नाम पर अवैध वसूली होती है। और परिवहन कार्यालय में दलाल कर्मचारियों की सीट पर सरकारी कार्य करते है व उनको कोई रोक टोक नहीं है। प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है लेकिन आरटीओ कार्यालय में खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।


 मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी मेरठ में डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है।बसों का संचालन रात में ही नहीं दिन में भी जारी है।यही नही कई डग्गामार बसों के संचालकों ने बसों का रंग रोडवेज बस व अनुबंधित बसों जैसा कर लिया है। इन पर उत्तर प्रदेश परिवहन की जगह उत्तर प्रदेश परिवार या इसी से मिलता जुलता अन्य नाम लिखवा लिया है। मसलन, उत्तर प्रदेश परिवहन और रोडवेज की जगह उत्तर प्रदेश परिवार,भैंसाली डिपो,उत्तर प्रदेश दिल्ली जैसे नाम लिख कर ड्ग्गामार बसें यात्रियों को धोखा देती हैं। खुले आम यह बसें चल रही है आम लोगों को नजर आ रही हैं लेकिन आरटीओ साहब को यह बसें नजर नहीं आती है।
हमारी आरटीओ साहब से निम्न मांगे है़
1 .मेरठ में चल रही डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाई जाए।
2. आरटीओ कार्यालय, मेरठ में दलालों के सरकारी कार्य करने व प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।
3. आरटीओ कार्यालय, मेरठ में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।
अगर हमारी इन मांगो पर कार्रवाई नहीं होती है तो मजबूरन हम अनिश्चित कालीन के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर खुशवेंद्र प्रताप, नकुल स्याल, मोंटू सागर, फ़ाज़िल खान, रवि कुमार, जुनैद कुरैशी, विपिन वर्मा व आकाश अन्य रहें।