जनता वैदिक कॉलेज में बागपत खेल महोत्सव 12 दिसंबर से 15 दिसम्बर तक, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

पंजीकरण के लिए दिए मोबाइल नंबर
संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत | प्रदेश में नहीं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में भी जनपद बागपत बेमिसाल बागपत बन चुका है खेल के क्षेत्र में बागपत की युवा शक्ति को आगे बढ़ाए जाने के लिए जिलाधिकारी राजकमल यादव ने जनपद के लिए एक नई पहल की शुरुआत कलेक्ट्रेट लोक मंच से बागपत खेल विकास अभियान के रूप में 25 जून 2021 को की गई थी |
खेलों के क्षेत्रों में रुचि रखने वाली युवा प्रतिभा निकल कर आगे आएं ,इसी क्रम में जनपद बागपत में ,बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत बागपत खेल महोत्सव का शुभारंभ जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में 12 दिसंबर को किया जा रहा है | बागपत खेल महोत्सव 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा ,जिसमें एथलेटिक्स, एयर पिस्टल ,शूटिंग ,कबड्डी, वॉलीबॉल , कुश्ती ,वुशू बैडमिंटन,आर्चरी आदि प्रतियोगिताएं 10 बजे से आरंभ होंगी |
बताया गया है कि,खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड साथ लाएं, जिसमें आयु गणना 1 जुलाई 2022 से की जाएगी। दिनांक 11 दिसंबर 2022 को 2 बजे तक जिला खेल कार्यालय बागपत एवं निर्णायक एथलेटिक्स मनोज कुमार 9997778472, एयर पिस्टल बृजपाल 9810005391, विपिन दांगी7906938007, कबड्डी विशेष तोमर 9634588709, वॉलीबॉल अरविंद सोलंकी 9058491307, कुश्ती सूखनैन 7011374789, वुशू राज विपिन 9756001258, बैडमिंटन अजय शर्मा 8433432307, आर्चरी रितिका 7310953730 के माध्यम से बागपत खेल महोत्सव में खिलाड़ियों की एंट्री की जाएगी | इसके अलावा किसी के माध्यम से कोई एंट्री नहीं की जाएगी।
बागपत खेल महोत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीडा अधिकारी सरिता रानी, जिला युवा कल्याण अधिकारी 85 8898 9533, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार 8954985985 पर संपर्क कर सकते हैं।