गऊमाता की सेवा और गोवंश संवर्धन का पर्व है गोवर्धन पूजा: दीपक शर्मा

गऊमाता की सेवा और गोवंश संवर्धन का पर्व है गोवर्धन पूजा: दीपक शर्मा

पंचमुखी मंदिर में विशालकाय गोवर्धन प्रतिमा, प्रवचन व अन्नकूट प्रसादी

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत |गोवर्धन पूजा त्यौहार पर कोताना रोड पट्टी मेहर स्थित श्री पंचमुखी शिव मंदिर एवं पाठशाला संस्कृत कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से भगवान गोवर्धन पूजा का महत्व और आवश्यकता पर विस्तार से प्रवचन दिए और श्रद्धालुओं सहित पर्व को धूमधाम से मनाया गया |

इस दौरान गायों के गोमय से 10 फुट लम्बी व आकर्षक गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई गई | इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया एवं हजारों लोगों का अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया |

 गोवर्धन पूजा महोत्सव के उद्घाटन कर्ता भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट रहे |उन्होंने कहा कि, आज के दिन गऊमाता और गोवंश संवर्धन करते हुए भगवान कृष्ण ने लोगों की रक्षा की थी | हमें भी गोवर्धन का संकल्प सेवा के रूप में लेना चाहिए, तभी इस पर्व से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक उपलब्धि संभव हो सकेगी|

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देव कुमार शर्मा सचिव मांगेराम शर्मा कोषाध्यक्ष बाबूराम भारद्वाज कमेटी के सभासद गण केडी शर्मा विजेंद्र शर्मा राधेश्याम शर्मा योगेंद्र शर्मा विजय शर्मा अंकित शर्मा योगेंद्र शर्मा ज्ञान सिंह तोमर कल्लू कश्यप मेंबर अनिल महादेव योगेश राणा सक्षम शर्मा सोमपाल शर्मा विनीत शर्मा आदि लोग रहे।