ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय। 

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय। 

महराजगंज रायबरेली। विकास क्षेत्र के ज्योना ग्राम प्रधान पर जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की। बताते चलें छेदीलाल सहित कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्योना ग्राम प्रधान के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग भी की। बता दें की छेदीलाल निवासी पूरे स्वयंबर सिंह मजरे ज्योना ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रधान द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार एवं सरकारी धन के बंदर बांट की शिकायत डीएम से की है। भ्रष्टाचार की शिकायत पहले भी ग्रामीणों द्वारा विकासखण्ड में की गई थी जिसमें खानापूर्ति कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जब इतने बडे भ्रष्टाचार पर कार्यवाही नही हुई तो ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। ज्योना ग्राम पंचायत में कई बडे भ्रष्टाचार ग्राम प्रधान द्वारा किया गया है जिसमें विकासखण्ड के अधिकारी व कर्मचारी की सांठगांठ से मामलें को दबाने का कार्य किया जाता रहा है। जिससे ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है जिलाधिकारी ने जाँच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान छेदीलाल, संजय कुमार, रंग बहादुर सिंह, वीरेन्द्र कुमार, श्रीचंद्र सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर कार्यवाही की मांग की है।