डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया   

डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया    

 

 

प्रवीण उपाध्याय 

बहसूमा (मेरठ) डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में शनिवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चे रंग बिरंगी और सांताक्लॉज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए।

क्रिसमस डे की शुरुआत बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर की। बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य ज़िया ज़ैदी ने बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, बिस्किट आदि का वितरण कर क्रिसमस डे की बधाई दी। सचिव जगदीश त्यागी ने अपने वक्तव्य में कहा कि क्रिसमस क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्यौहार है। इस कारण इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। यह त्यौहार खुशी और शांति का संदेश देता है। यह यीशु मसीह के जन्म का प्रतीक माना गया है। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी सभी बच्चों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग भगवान इशु के गीत गाते हैं और चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस पर सांता क्लाज बनकर लोग रात के समय बच्‍चों को उपहार बांटते हैं। इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, रेनू, ममता शर्मा, विनीता, फातमा, मुकुल त्यागी, पारुल वर्मा, शिवम, सुब्रत, विशाल, आयशा, हरनीत आदि अध्यापक मौजूद रहे।