चित्रकूट-अपर पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी।

चित्रकूट-अपर पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी।

चित्रकूट: अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।

परेड में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की ड्रिल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित साइबर थाना का निरीक्षण किया।

साथ ही पुलिस लाइन का भ्रमण कर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शिवनारायण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने कर्मचारियों का अर्दली रुम किया।