लखनऊ में धरना प्रदर्शन के लिए जनपद के कार्यकर्ता रवाना, शहर अध्यक्ष रहे राकेश शर्मा को किया नजरबंद

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि
बडौत। नगर कांग्रेस पार्टी कार्यालय से पार्टी हाई कमान के दिशा निर्देश पर उत्साहित पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राम हरि पवार के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता लखनऊ कूच कर गए ,पार्टी कार्यकर्ता वहां धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे, जबकि इससे पहले आज सुबह ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष रहे राकेश शर्मा को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने वालों में अनिल तोमर बावली उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ,जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राना ,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव खिलेराम गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ रामकुमार सिंह, अशोक शर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बडौत, सुरेश राणा सतीश चौधरी पप्पू चौधरी पिंकी चौधरी अशोक तोमर आशीष चौधरी आलोक शर्मा आवेश मलिक राम हरि चौधरी पवार आदि मंगलवार को बडौत जिला पार्टी कार्यालय से लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हो गए।
लखनऊ प्रस्थान से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की । भाजपा के खिलाफ हुंकार भरते हुए चौ रामकुमार सिंह ने कहा कि, भाजपा के खिलाफ अब जगह-जगह धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।