तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने सीएनजी टेंपो को मारी टक्कर चार की मौत 7 अन्य घायल।

तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने सीएनजी टेंपो को मारी टक्कर चार की मौत 7 अन्य घायल।

रमेश बाजपेई 
लालगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सवारियों से भरे थ्री व्हीलर टैंपो को डंपर ने मारी ज़ोरदार टक्कर हादसे में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत वहीं एक बच्ची समेत 8 लोग गंभीर रूप से हुए घायल।सभी घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। थ्री व्हीलर में 12 सवार थे। मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 232 पर बदई का पुरवा के पास थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां भरकर रायबरेली जा रहा था तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि रायबरेली की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने लालगंज से सवारी भर कर जा रहे थ्री व्हीलर को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था। जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम निपटा करके लौट रहे थे।मामले में लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सभी मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।