सारथी की 27 वीं रसोई का पूर्व चैयरमैन अमित राणा द्वारा उद्घाटन, मिला ₹ 5 में जरुरतमन्दों को भरपेट भोजन

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि
बडौत।समाज और नारी उत्थान के प्रति समर्पित,सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में सारथी की 27 वीं रसोई का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा को भोग समर्पित कर किया गया।रसोई का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित राणा द्वारा किया गया। अमित राणा की इच्छा है कि, ऐसी रसोई हमेशा चलती रहनी चाहिए ,ताकि जरूरतमंदों की मदद होती रहे। कहा कि, सारथी की रसोई में जरूरतमंद लोग भोजन करते हैं , बड़ा ही पुण्य का कार्य है। इस रसोई का प्रसाद में आम जनों को ,गरीबों को, मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, राहगीरों को एवं अन्य वर्ग के सभी लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन कराया जाता है।
उद्घाटन अवसर पर सोनु तोमर ने बताया कि ,जितनी उत्सुकता खाने वालों को होती है ,उतनी ही उत्सुकता एवं सेवाभाव खिलाने वालों में भी होता है। अँकुज खोखर ने भी इस रसोई में आकर सेवा की। उन्होंने कहा, किसी भूखे को भरपेट भोजन कराना ही पुण्य का कार्य है ,₹ 5 में भोजन प्राप्त करने की लोगों की कतारें इस बात को प्रमाणित भी करती हैं।संस्था के सदस्य अभिषेक ने बताया सारथी की रसोई में 800 से 1000 लोग हर बार भोजन करते है।
सबके साथ और सहयोग से ये रसोई निरन्तर ऐसे ही चलती रहे,इन कार्यो से मन को सकून मिलता है।
इस मौके सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की कार्यकारणी अध्य्क्ष महिला ममता अरोरा ,संजना जैन,बबीता खोखर, कविता सिंह,मीना अतिल,अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल अरोरा, रजनीश जैन,विवेक तोमर,शैंकी चौधरी , िपिन सिंघल ,सोनु तोमर सुनील सैनी,अँकुज खोखर, अभिषेक जैन,सुनील , सत्यम जैन,प्रिंस गुप्ता, अशोक अतिल आदि मौजूद रहे।