05 नवम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

05 नवम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्व में निर्गत किये गये रोस्टर में आंशिक संशोधन करते हुए माह नवम्बर से माह दिसम्बर 2022 तक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों में जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 05 नवम्बर को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार में, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार 19 नवम्बर को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में। 03 दिसम्बर को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर में। 17 दिसंबर को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।