संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
शामली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023- आलेख्य प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गई।आयोजित बैठक में उन्होंने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया जिसमें 1-एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09.11.2022 (बुद्धवार),2-दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की  अवधि दिनांक 09.11.2022 (बुद्धवार) से दिनांक 08.12.2022 (बृहस्पतिवार),3-विशेष अभियान की तारीखदिनांक 12.11.2022 (शनिवार)
दिनांक 20.11.2022 (रविवार)
दिनांक 26.11.2022 (शनिवार)
दिनांक 04.12.2022 (रविवार),4-दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 26.12.2022 (सोमवार),5-स्वास्थ्य मानकों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना।डेटाबेस को अपडेट करना और पूरक सूची की छपाई।दिनांक 03.01.2023 (मंगलवार),6-निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2023 (बृहस्पतिवार),1.पुनरीक्षण की अवधि में दिनांक 12.11.2022 (शनिवार),दिनांक 20.11.2022 (रविवार), दिनांक 26.11.2022 (शनिवार) तथा दिनांक 04.12.2022 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित हैं जिसमें जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक बी0एल0ओ0 तथा मतदान केन्द्रों पर पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहकर जन सामान्य से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।आयोग के निर्देशानुसार समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया की प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए विशेष अभियान की तिथियों हेतु बूथ लेविल अधिकारी की सहायतार्थ अपनी पार्टी के बूथ लेविल एजेण्ट भी नियुक्त कर ले। उपजिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए समापन किया गया। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह,  तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी, तहसीलदार ऊन भोपाल सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय, शामली से देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु पुनरीक्षण के संबध में  कलेक्ट्रेट सभागार शामली में अपर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी।जिसमें बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनन्तिम सूची का प्रकाशन दिनांक  31.10.2022 को करा दिया गया है। उक्त मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु दिनांक  01.11.2022 से दिनांक 07.11.2022 तक दावे आपत्तियां दी जाएंगी तथा उक्त दिनांक में कोई भी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में नाम सम्मलित, विलोपन एव संशोधन हेतु आपत्तियां कर सकता है। नगर निकायों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फोटों की आवश्यकता नहीं है। दिनांक 08.11.2022 से दिनांक 12.11.2022 तक प्राप्त की गयी दावे आपत्तियों का  निस्तारण किया जायेगा।तथा उक्त दावे आपत्तियां को निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डूलिपि की तैयारी दिनांक 14.11.2022 से 17.11.2022 तक उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही की जायेगी। तथा दिनांक 18.11.2022 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।उक्त बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजि0 अधिकारी,समस्त तहसीलदार/ अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजि0 अधिकारी उपस्थित रहे।