पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ वाहनों पर लगवाए गए रिफ्लेक्टिव टेप।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ वाहनों पर लगवाए गए रिफ्लेक्टिव टेप।

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक  द्वारा  यातायात पुलिस टीम के साथ यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों व सर्दी के मौसम में कोहासा के कारण दुर्घटना से बचाव हेतु डिग्री कालेज चौराहा, सुपर मार्केट, बरगद चौराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाएं जा रहे है। जिससे रात में चलने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन दूर से दिखाई दे और दुर्घटना से बचाव हो सके। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत संबंधित धाराओं में चालान भी किये जा रहे है।