सस्ती, सुलभ और समय से फर्टिलाइजर की आपूर्ति हेतु बडौत में डिपो बनाने की मांग
संवाददाता राहुल राणा
दोघट| एफपीओ बिनौली के सभापति देवेंद्र राणा ने मुख्य विकास अधिकारी व उप कृषि निदेशक बागपत को पत्र लिखकर बड़ौत में फर्टिलाइजर का जिला स्तरीय डिपो बनाए जाने की मांग की ताकि किसानों को समय से और सस्ती खाद मिल सके |
पत्र में बताया कि ,जिले में फर्टिलाइजर डिपो नहीं होने के कारण किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होता और दूरी अधिक होने कारण खर्चा भी ज्यादा आता है ,जिससे किसानों की फसले निरंतर खराब होने का डर बना रहता है| इस वजह से किसानों के लिए जिला स्तरीय फर्टिलाइजर डिपो बड़ौत में बनाया जाए और इस डिपो को बिनौली कृषक विकास प्रोड्यूसर कंपनी को अधिकृत कराया जाए, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके|