समाजवादी परिवार सदैव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है_ मनोज कुमार पांडे

समाजवादी परिवार सदैव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है_ मनोज कुमार पांडे

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव द्वारा ग्राम खगियाखेड़ा, मजरे कोन्सा, विधान सभा क्षेत्र हरचन्दपुर में दिनांक 11.01.2023 को हुई दुर्घटना में मृतक सात लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये एवं चार घायलों के समुचित इलाज हेतु बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक मदद पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मन्त्री एवं विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय, विधायक श्याम सुन्दर भारती, राहुल लोधी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व प्रत्याशी आर.पी. यादव, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं कोन्सा के ग्राम प्रधान बबलू लोधी, जिला महासचिव मो0 अरशद खान के घटनास्थल पर भेजकर मृतक आश्रितों एवं घायलों को चेक की धनराशि प्रदान की गयी।  मृतक दीपेन्द्र लोधी की आश्रित माता नन्हकई लोधी, मृतक ललई राम लोधी की आश्रित पत्नी शिवनाथा, रवीन्द्र लोधी की आश्रित पत्नी संगीता, वृन्दावन लोधी की पत्नी सोहनदेई, संतोष कुमार की आश्रित पत्नी गुड़िया, शिवमोहन लोधी की पत्नी फूलमती, लल्लू पसाद लोधी की आश्रित पत्नी भगवान देई, घायल अनूप कुमार लोधी, श्रवण कुमार लोधी, अशोक कुमार बाजपेई, रामप्रकाश तिवारी को आर्थिक सहायता की धनराशि ग्राम खगियाखेड़ा में देते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन गरीब एवं सामान्य घरों के लोगों की दुःख की घड़ी में इनके साथ है सत्ता से बाहर रहते हुए भी हर पीड़ित एवं निराश व्यक्ति के साथ उनकी संवेदनाएँ सदैव रहती हैं।  जिलाध्यक्ष ने भाजपा शास्ति उ0प्र0 सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद भाजपा ने कोई भी राहत आर्थिक मदद नहीं किया भाजपा सरकार संवेदनहीन है।
पूर्व मन्त्री एवं विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी परिवार इन दुःखी एवं पीड़ित परिवारों के साथ है उन्होनें उ0प्र0 सरकार से मृतकों के परिजनों को बीस-बीस लाख रूपये आर्थिक मदद की मांग की है।
क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी ने भावनात्मक रूप से इन परिवारों को हमेशा मदद का भरोसा दिया और कहा कि जहाँ हमारी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मृतकों एवं घायलों की तत्काल आर्थिक मदद किया, वहीं उ0प्र0 की भाजपा सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है।
ग्राम प्रधान कोन्सा बबलू लोधी ने दुःख की इस घड़ी में पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव द्वारा ग्रामवासियों को दी गई मदद पर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बछरावाँ विधायक श्याम सुन्दर भारती, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व प्रत्याशी आर.पी. यादव, जिला महासचिव मो0 अरशद खान, विधान सभा अध्यक्ष कृपाशंकर यादव, महासचिव राम बहादुर पासी, ब्लाक अध्यक्ष सरयू प्रसाद कोरी सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।