राजपा अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने खेड़ी खुशनाम में किया भव्य मूर्ति का अनावरण

राजपा अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने खेड़ी खुशनाम में किया भव्य मूर्ति का अनावरण

राजपा अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने खेड़ी खुशनाम में किया भव्य मूर्ति का अनावरण

देवेन्द्र फौजी 

 चौहान चौबीसी के गांव खेड़ी खुशनाम में क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना के बाद हुआ भव्य अनावरण।दरअसल चौहान चौबीसी में गांव दुल्लाखेडी में इससे पहले भी एक मूर्ति स्थापित की गई थी जिसका अनावरण पूर्व गन्ना मंत्री ने किया था उस मौके पर भी काफी बड़ी संख्या में क्षेत्र से लोग पहुंचे थे।इस बार क्षेत्रवासियों ने अनावरण के लिए मुख्य अतिथि के रूप में राजपा अध्यक्ष शेर सिंह राणा को न्यौता भेजा था।
खेड़ी खुशनाम में बतौर मुख्य अतिथि  राजपा अध्यक्ष का होना क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव की बात है क्योंकि शेर सिंह राणा एकमात्र व्यक्ति है जो अपने जज्बे और बुद्धि कौशल से भारत के महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां अफगानिस्तान से लेकर आने में सफल हुए।शेर सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास में वीरों के ऐसे पराक्रम को नमन है जो दुश्मन की कैद में रहकर भी दुश्मन की छाती में शब्दभेदी बाण चलाकर दुश्मन का खात्मा करने में सक्षम थे।उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का और आयोजकों का भी आभार प्रकट किया हो इतिहास को संरक्षण करने में युवाओं की मदद कर रहे हैं।शेर सिंह राणा ने युवाओं को भी एक संदेश दिया कि पूर्व के जमाने में लोग लड़कर महान हुए हैं और आज के जमाने में लोग पढ़कर महान हो रहे हैं इसलिए इतिहास संरक्षण के साथ साथ पढ़ाई पर भी ध्यान को केंद्रित करने की जरूरत है। पड़ेगा युवा तभी तो आगे बढ़ेगा युवा, इस विचार के साथ कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।संचालन एडवोकेट प्रताप सिंह ने किया और इस मौके पर राजपा अध्यक्ष शेर सिंह राणा,पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा,किसान मजदूर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० पूरन सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेरसिंह राणा,करनाल से जिला परिषद अनिल सिंह,गायक जीत ठाकुर आदि बहुत लोग मौजूद रहे।