सामाजिक एवं समाज में विशिष्ट योगदान करने वालों को गणतंत्र दिवस पर उच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा। एडीआईओ

सामाजिक एवं समाज में विशिष्ट योगदान करने वालों को गणतंत्र दिवस पर उच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा। एडीआईओ
पंकज तिवारी एडीआईओ उरई


उरई।  अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि विशेष सचिव सूचना विभाग, उ0प्र0शासन के पत्र एवं मुख्य सचिव, उ0प्र0शासन के अर्द्धशासकीय पत्र के क्रम में आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2024 को उच्च नागरिक सम्मान यथा पद्म-विभूषण, पद्म-भूषण तथा पद्म-श्री की उपाधियों के लिये आॅनलाइन आवेदन किये जाने के सम्बन्ध में बताया कि विगत वर्षो की भांति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2024 को उच्च नागरिक सम्मान यथा पद्म-विभूषण, पद्म-भूषण तथा पद्म-श्री की उपाधियाॅ भारत सरकार द्वारा दी जानी हैं। आगामी वर्ष 2024 हेतु भारत सरकार द्वारा उक्त उपाधियों के लिये आॅनलाईन आवदेन की व्यवस्था की गयी है, जिसके फलस्वरूप सम्बन्धित, महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियां राज्य सरकार द्वारा आॅनलाईन भारत सरकार को भेजी जानी हैं। यह उल्लेखनीय है कि संलग्नक प्रपत्र के संलग्नक में अंकित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये प्रश्नगत संस्तुतियां अपेक्षित हैं। कृपया उपरिसंदर्भित पत्र दिनांक 05.05.2023 में दिये गये निर्देशों के अनुसार यदि आप उक्त उपाधियों के लिये किन्ही महानुभाव/महानुभावों का नाम प्रस्तावित करना चाहें, तो कृपया उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में ‘साइटेशन‘ (2 प्रतियों में) संलग्न प्रपत्र में वांछित सूचना के साथ विलम्बतम दिनांक 25.07.2023 तक आॅनलाईन शासन को उपलब्ध कराये। साथ ही किसी भी कार्यदिवस पर जिला सूचना कार्यालय जालौन स्थान उरई कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पर्क कर सकते हैं।