पारस प्रभु के पूजन में चढाए 16 अर्घ्य, अर्थमति माता का मिला आशीर्वाद

पारस प्रभु के पूजन में चढाए 16 अर्घ्य, अर्थमति माता का मिला आशीर्वाद

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में सोमवार को 16 अर्घ्य से प्रभु का पूजन किया गया। पूजन में बड़ी संख्या में जैन धर्मालंबियों ने शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। अर्थमति माता ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

विधान में सुबह छह बजे पारस प्रभु का अभिषेक किया गया। शांति धारा की गई। उनकी पूजा अर्चना की गई तब विधान का पूजन हुआ। इसमें 16 अर्घ्य से प्रभु का पूजन किया गया। विधानाचार्य जयकुमार निशांत ने मंत्रोच्चार करते हुए पूजन कराया। संगीता जैन एंड पार्टी ने मधुर संगीत के साथ प्रभु के भजन प्रस्तुत किए। पूजन में शामिल जैन धर्मालंबियों को अर्थमति माता ने आशीर्वाद दिया तथा कहा कि सिद्धचक्र महा मंडल विधान प्रभु को प्रसन्न करने का विधान है, इसके पूजन में शामिल होने वालों की प्रभु मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसलिए इस विधान में शामिल होकर धर्म लाभ उठाना चाहिए। इसके बाद मंगल आरती हुई श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ प्रभु की आरती की। उनसे परिवारों की खुशहाली की मन्नत मांगी। पूजन में सुभाष जैन, आशीष जैन, प्रभात जैन, ज्योति आदि शामिल रहे