वन विभाग और नेहरू युवा केन्द्र  ने पक्का घाट पर मनाया गंगा उत्सव

वन विभाग और नेहरू युवा केन्द्र  ने पक्का घाट पर मनाया गंगा उत्सव

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | वन विभाग और नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त प्रयास से नदियों के संरक्षण पर जोर देने के उद्देश्य से गंगा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत दीप प्रज्वलन एवं संध्या आरती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री केपी मलिक एवं विशिष्ट अतिथि में योगेश धामा व जिलाधिकारी राज कमल यादव ने उपस्थित होकर युवाओं को नदियों की अहमियत से परिचित कराया और यमुना नदी की पूजा की।


 इस मौके पर उपस्थित नेहरू युवा केन्द्र बागपत के स्वयंसेवकों ने रंगोली बनाई और दीप प्रज्वलन किया।कार्यक्रम में स्थानीय लोग भी यमुना आरती में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ,अमन कुमार, सुषमा त्यागी, नीतीश भारद्वाज, गगन त्यागी, साहिल, धोनी, आदेश आदि उपस्थित रहे।