किसान संवाद में सहेंद्र रमाला के आवास पर भूपेंद्र सिंह ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

किसान संवाद में सहेंद्र रमाला के आवास पर भूपेंद्र सिंह ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां

संवाददाता राजीव शर्मा

रमाला | पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान के रमाला आवास पर आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा को किसान हितैषी पार्टी बताया।   

इस अवसर पर सांसद डा सत्यपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक, डा सोमेंद्र तोमर,भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल ,जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल एवं अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।