.पी.एम. सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा मे नर्सरी विंग के बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

.पी.एम. सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा मे नर्सरी विंग के बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ब्यूरो प्रवीण उपाध्याय 

बहसूमा (मेरठ) डी.पी.एम. सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा मे आज नर्सरी विंग के बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार पूरे वर्ष में अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को वितरित किए गए। विद्यालय सचिव श्री जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य जिया जैदी तथा कॉर्डिनेटर अनुज त्यागी के द्वारा वितरित किए गए। पुरस्कार लेने वाले बच्चों में आरूस, उत्कर्ष, अनिका, आयुषी, अनमोल, अदनान, भव्य, माही, मेघा, काव्य आदि बच्चे रहे। सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि यह पुरस्कार अच्छे व्यवहार और प्रतिस्पर्धी भावना को प्रोत्साहित करने का एक तरीका है। यही कारण है कि हमारे स्कूल में अपने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल पुरस्कार समारोह का आयोजन होता है। इसलिए आज हम मुख्य रूप से अलग अलग श्रेणियों में पुरस्कार देने के लिए यहां हैं। जिनमें शैक्षणिक, खेल और कलाओं में उत्कृष्टता, स्कूल प्रदर्शनियों में भाग, बहस और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेना शामिल है। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने पुरस्कार लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। रेनू चौधरी, ममता शर्मा, विनीता, फातमा, मंजू तोमर, अलका गुप्ता आदि सभी अध्यापक मौजूद रहे।