आत्महत्या के दुष्प्रेरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

आत्महत्या के दुष्प्रेरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर के नेतृत्व में थाना नयागाँव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं0 64/23 धारा 306 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त देवेन्द्र सिंह पुत्र भान सिंह निवासी छोटी भारौली थाना भारौली जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश को खरसुलिया जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

1. देवेन्द्र सिंह पुत्र भान सिंह निवासी छोटी भारौली थाना भारौली जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश