शिवांग गुप्ता को बनाया विश्व हिन्दू परिषद् का जिला मंत्री अरविंद सिंह चौहान बने गौ रक्षा विभाग विहिप के प्रांत अध्यक्ष

शिवांग गुप्ता को बनाया विश्व हिन्दू परिषद् का जिला मंत्री अरविंद सिंह चौहान बने गौ रक्षा विभाग विहिप के प्रांत अध्यक्ष

रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। विश्व हिन्दू परिषद् की बदायूं में दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र में अनुज सिंह प्रांत मंत्री ब्रज प्रांत द्वारा अरविंद सिंह चौहान को गौ रक्षा आयाम का प्रांत अध्यक्ष, प्रभात कुलश्रेष्ठ को विभाग समरसता प्रमुख तथा शिवांग गुप्ता को जिला मंत्री एटा की गई। बैठक में कोटेश्वर राव केंद्रीय संयुक्त मंत्री व पालक अधिकारी ब्रज प्रांत के रूप में पूर्ण समय अपना मार्गदर्शन दिया तथा कार्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा इस समय देश में घुसपैठ धर्मांतरण जिहाद गोवंश हत्या गोवंश तस्करी और कम्युनिस्ट विचारधारा बड़ी चुनौतियां है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए रेप के 60 वर्ष पूरे होने पर सशक्त संगठन बनाया जाएगा ब्रज प्रांत में 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच बजरंग दल सौर जागरण यात्रा निकालेगा। सभी हिन्दू युवाओं में सामाजिक समरसता का भाव जागृत करना हिंदू युवाओं को नशे की लत से बचाना साथ ही अपने देश के लिए ही जीवन जियूंगा अपने शरीर को स्वस्थ व बलिष्ठ बनाना ऐसा भाव इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहेगा।