एडिशन एसपी पुलिस कत्राधिकारी ने थाना सिंभावली का वार्षिक निरीक्षण किया सिंभावली पुलिस ने थाना दुल्हन  की  तरह सजाया 

 एडिशन एसपी पुलिस कत्राधिकारी ने थाना सिंभावली का वार्षिक निरीक्षण किया सिंभावली पुलिस ने थाना दुल्हन  की  तरह सजाया 

 

गढ़मुक्तेश्वर 
एडिशनल एसपी विनीत कुमार भटनागर व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति ने ने थाना सिंभावली पहुंचकर  सिंभावली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया  निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी  पुलिस की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एडिशन एसपी विनीत कुमार भटनागर व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति ने थाना परिसर का निरीक्षण करते समय थाने का रखरखाव साफ सफाई व्यवस्था को देखकर गदगद नजर आए  साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। एडिशन एसपी ने थानाध्यक्ष शयौपाल सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एडिशन एसपी ने समय से गश्ती व  वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक वासुदेव , उप निरीक्षक अंगद राठी, उप निरीक्षक सौराज सिंह पुलिस स्टाफ मौजूद रहा