शहर कांग्रेस द्वारा माल्यार्पण व विचार गोष्ठी,बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देशहित व स्वाभिमान का भाव जगाया: रामहरी

शहर कांग्रेस द्वारा माल्यार्पण व विचार गोष्ठी,बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देशहित व स्वाभिमान का भाव जगाया: रामहरी

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत।नगर के दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेसियों ने उनके द्वारा निर्मित संविधान को अभूतपूर्व बताते हुए उसके स्वरूप की रक्षा का संकल्प लिया और संविधान के सम्मान को ठेस पहुंचाने की साजिश का विरोध करने की बात कही।

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में दिल्ली रोड पर स्थित प्रतिष्ठान पर निष्ठावान व कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ता इकट्ठा हुए तथा उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार महान शिक्षा विद ,समाज सुधारक व महान कानूनविद भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती उत्साह पूर्वक व धूमधाम से मनायी । इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए शत-शत नमन किया और मिष्ठान्न वितरण किया। विचार गोष्ठी में उनके महान जीवन पर देशहित में किये गये महान संवैधानिक कार्यो को याद करते हुए प्रकाश डाला गया।                               

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामहरी पंवार ने कहा, डा भीमराव अम्बेडकर ने दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण किया। बाबा साहब ने संविधान बनाकर सभी को एक साथ जोडकर चलने का रास्ता बनाया था, हमे उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। बाबा साहेब ने भारतीय समाज को भिन्न भिन्न फूलों से एक गुलदस्ते मे सजाया व सामाजिक भेदभाव छुआछूत को मिटाने में अनूठा योगदान किया। संचालन करते हुए श्री रणंजय लम्बा ने बताया कि,भारत रत्न डॉ अम्बेडकर ने ,शिक्षित बनो संगठित बनो का नारा दिया।