पोप फ्रांसिस के निधन पर जताया शोक ,बेपिस्ट मिशन स्कूल में हुई शोकसभा

संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा।ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस के निधन पर कस्बे में शोक सभा का आयोजन हुआ। लोगों ने पोप को भावभीनी श्रद्धांजली दी।
ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का इटली के रोम स्थित वेटिकन सिटी में 88 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। पोप के निधन की खबर सामने आने के बाद दुनिया भर के ईसाई लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के विजय नगर में बेपिस्ट मिशन स्कूल में आयोजित शोक सभा में पोप को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ,पोप ने अपना पूरा जीवन मानव मात्र की सेवा में लगाया। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की तत्परता से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। शोक सभा में अरूण जोन, अनिल मैसी, राहुल मसीह, डा राजेन्द्र, प्रेमवती, सावित्री जोन आदि शामिल रहे।