पेड को सुखा देने वाली आकाश बेल की तरह खोखला कर रहे नशे को रोकें: राम रहीम

पेड को सुखा देने वाली आकाश बेल की तरह खोखला कर रहे नशे को रोकें: राम रहीम

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली। संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने शुक्रवार को शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से ऑनलाइन गुरूकुल के देश व विदेशों में बैठी साध-संगत को अपने रूहानी वचनों से लाभान्वित किया। वहीं इस दौरान साध-संगत महाराज जी के दर्शन कर खुशियों से सरोबार हुई। 

इस दौरान राम रहीम महाराज ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हजारों लोगों को नशा, विभिन्न बुराइयों से दूर करते हुए गुरुमंत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संसार में नशों की बाढ़ आई हुई है। हमारे देश की बात कर लिजिए, बहुत जगहों पर, बहुत तरहों के नशे बर्बाद कर रहे है। नशे से देश की जवानी, देश का बचपन बर्बाद होता जा रहा है और यह नशा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। बहुत सारी जिंदगियां ,नशा बर्बाद कर चुका है और खत्म कर चुका है तथा बहुत जिंदगियों को खत्म करने की कगार की तरफ ले जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि, पहले एक हल्के पीले और लाल रंग की बेल हुआ करती थी, जिसके शायद अलग-अलग नाम हो, जिसे अंबर बेल भी कहते थे। यह बेल जिस पेड़ पर गिर जाती थी, उसको बर्बाद कर देती थी। आज उसी तरह नशा हमारे समाज के ऊपर गिरा हुआ है, गिरफ्त में ले रखा है। नशे से हमारा समाज खोखला होता जा रहा है। हमारी संस्कृति जो दुनिया की नंबर वन संस्कृति है, वो भी खत्म होती जा रही है, तो इस नशे को रोकना बहुत ही जरूरी है।