बीमारियां फैला रहा कस्बे का कचरा

बीमारियां फैला रहा कस्बे का कचरा

लालगंज कस्बे का कूड़ा नगर के लोगों के साथ राहगीरों में बीमारियां फैला रहा है। नगर पंचायत द्वारा डलमऊ बाईपास के किनारे कूड़ा फेंककर उसमें आग भी लगाई जा रही है। इसके धुएं से लोगों की आंखों में जलन व खुजली हो रही है। दुर्गंध से आसपास पास रहने वाले लोगों का सांस लेना तक दूभर है। नगर पंचायत और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी बेपरवाह बने हैं। कूड़े को निस्तारित करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन के पास कोई व्यवस्था नहीं है। बस्ती से सटे बाईपास में कूड़ा डालकर सफाई कर्मचारी इसमें आग लगा देते हैं। कंचरे के सड़ने और जलाने से उठने वाले धुएं के कारण नगर के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यहां नगर, जनपद और गैर जनपद के लोगों का आना जाना होता है। आसपास रहने वाले लोगों ने इसका विरोध जताया था लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।