चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

यातायात माह नवंबर में जागरूकता अभियान के अंतर्गत 

उरई(जालौन)।यातायात माह नवंबर में जागरूकता अभियान के अंतर्गत बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल उरई में चित्रकला

 प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्म गुरु नानक जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के 275 बच्चों ने भाग लिया एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने भाग लिया। इसी क्रम में नगर के विभिन्न स्कूलों में भी यातायात जागरूकता के संबंध में चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई।

यातायात निरीक्षक संजय सिंह द्वारा छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।