सड़क सुरक्षा सप्ताह कैम्प

सड़क सुरक्षा सप्ताह कैम्प

एम  पी गौतम

भारत सरकार द्वारा दिनाँक 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।  इसी के अंतर्गत लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज मेरठ के आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय डॉक्टर आरसी गुप्ता के प्रेरणा अनुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। 

 मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ वी डी पाण्डेय ने बताया कि 11 जनवरी 2023 को शहरी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सूरजकुंड में जन मानस को सड़क सुरक्षा के लिए नियम पालन और दुर्घटना से बचने के लिए जानकारी दी गयी। इसी श्रृंखला में 13 जनवरी को *चौधरी प्रेम नाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा* में छात्र और छात्राओं को सड़क सुरक्षा के लिये जागरूक किया गया। 14 जनवरी 2023 को *सीएचसी माछरा* में आम नागरिको को भी जागरूक किया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की आचार्य डॉक्टर सीमा जैन, सहायक आचार्य डॉक्टर नीलम गौतम,  सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर दरक्शा,  डॉक्टर गार्गी पांडे, डॉक्टर नेहारिका वर्मा ने सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है तथा सड़कों पर चलते वक्त पैदल एवं वाहन चालक को किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए तथा दुर्घटना होने के बाद जान कैसे बचाई जा सकती है इसकी संपूर्ण जानकारी दी।  कैंप के दौरान जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर अभिषेक,  डॉक्टर सिद्धार्थ,  डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर त्रिभुवन,  डॉक्टर शुभाली, डॉक्टर उमेश, डॉक्टर आशु, डॉक्टर रवि, एवं डॉक्टर किर्ति और चिकित्सा अधिकारी सीएचसी माछरा डॉक्टर अश्विनी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रगति यू एचटीसी एवं सभी इंटर्न एवं सामाजिक कार्यकर्ता का भी योगदान रहा।  कैम्प में यह बताया गया कि दुर्घटना होने पर एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का नुकसान होता है क्योंकि पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस व्यक्ति पर होती है हर साल भारत में 1,50,000 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाती है जिसका मुख्य कारण सर में चोट लगना है तथा सड़क दुर्घटना में सबसे महत्वपूर्ण होता है अपने सर पर चोट लगने से बचाना क्योंकि दिमाग एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है और दिमाग पर चोट लगने से पूरे जीवन भर के लिए अपंगता हो सकती है और मृत्यु भी हो सकती है। सड़क दुर्घटना होने पर *द गोल्डन आवर* के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें एयरवे यानी वायु मार्ग,  ब्रीदिंग यानी सांस लेना,  सर्कुलेशन यानी रक्त संचार को कैसे स्थिर रखा जाए इस पर भी प्रकाश डाला गया अंत में कैंप में उपस्थित लोगों के पूछे गए सभी सवालों के संतुष्टिपूर्वक जवाब दिए गए।

 सड़कसुरक्षा शिविर के सफल आयोजन के लिये प्रधानाचार्य द्वारा कम्युनिटी मेडिसिन की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर तनवीर बानो और अन्य फैकल्टी को प्रिंसिपल द्वारा बधाई दी गई।