चित्रकूट -राजापुर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में राजापुर पुलिस ने एक अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
राजापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश परिहार तथा उनकी टीम द्वारा राज निषाद पुत्र श्यामलाल निवासी बलिपुर रमसगरा थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर को 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना राजापुर में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा जनपद फतेहपुर के किशनपुर से लाया था। बरामदशुदा गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 5 हजार रुपये है।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी अंकित शुक्ला, शुभम त्रिपाठी, जितेन्द्र मौर्या, निशांत यादव आदि मौजूद रहे।