चित्रकूट-जांच अभियान में 109 वाहनों का हुआ ई चालान।

चित्रकूट-जांच अभियान में 109 वाहनों का हुआ ई चालान।

चित्रकूट: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के द्वितीय चरण के परिपेक्ष्य में गुरूवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह द्वारा शहर के बेडी पुलिया चैराहे पर सघन वाहन जांच की गयी। इस दौरान 2 पहिया, 4 पहिया वाहनों की जांच की गयी। जिसमें 2 पहिया वाहनों में बिना हेलमेट, 3 सवारी तथा अवयस्कों द्वारा वाहन चलाने व 4 पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाये चालकों, फाल्टी नम्बर प्लेट, ब्लैक फिल्म, गाडियों में हूटर आदि की जांच की गयी। इस दौरान 109 वाहनों से 1,54,000 रुपये का ई-चालान किया गया।