चित्रकूट-दिव्यांग विश्वविद्यालय में 15 तक होंगे प्रतियोगिता के आयोजन।

चित्रकूट-दिव्यांग विश्वविद्यालय में 15 तक होंगे प्रतियोगिता के आयोजन।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव-2023 मनाया जाना है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परम्परा में कला एवं संगीत के क्षेत्र में गायन, वादन, नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया है कि जनपद स्तर एवं मण्डल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार से 15 जनवरी तक जनपद स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यांग विश्वविद्यालय भजन संध्या चित्रकूट में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गायन के क्षेत्र में उपशास्त्री गायन, लोक गायन, सुगम संगीत वादन एवं नृत्य में लोक नृत्य, लोक नाटक आदि की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। गायन में 6 से 8 एवं लोक नृत्य में 13 से 16 तथा लोक नाट्य में 20 से 25 सदस्य प्रतिभाग कर सकते हैं। गायन प्रतियोगिता में एकल गायन, समूह गायन, वाहन में एक वादन, समूह वादन एवं नृत्य में एकल, समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। सभी कालाकारों को वाद यंत्रों की स्वयं व्यवस्था करनी होगी। साथ ही प्रतिभागी कलाकार के दल नायक को सम्पूर्ण विवरण एवं फोटोग्राफ सहित प्रतिभाग करना होगा। उन्होंने बताया कि जनपद एवं मण्डल स्तर पर चयनित कलाकारों की 20 व 21 जनवरी, को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतियोगिता आयोजित होगी। 24 से 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सम्मान व पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किया जायेगा। प्रतियोगिता में देश भक्ति गीत, लोक गीत, नृत्य, लोक वाद आदि आयोजित की जायेगी।